न्यूज डेस्क: भारत में कोरोना तेजी के साथ फ़ैल रहा हैं। जिससे लोगों की जिंदगी प्रभावित हो रही हैं। एक रिपोट के मुताबिक भारत दुनिया का तीसरा सबसे संक्रमित देश बन चूका हैं। यहां प्रतिदिन हजारों लोग कोरोना वायरस से संक्रमित होते जा रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक भारत में 6 लाख 95 हजार 396 मरीज हो गए। इसके साथ ही भारत दुनिया में तीसरा सबसे संक्रमित देश हो गया है। पिछले 10 दिन के आंकड़े देखें तो भारत में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। जिससे सरकार की भी टेंशन बढ़ गई हैं।
एक रिपोट में जो बातें निकल कर सामने आ रही हैं वो बेहद चौकानें वाली हैं। आपको बता दें की भारत में रोजाना औसतन 22 हजार से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। भारत में जून में 3 लाख 87 हजार 425 कोरोना मरीज के मामले सामने आए।
खबर के मुताबिक 21 जून के बाद से हर दिन 15 हजार से ज्यादा मामले मिल रहे हैं। वहीं, हर दिन सामने आने वाले मामलों में 4 जुलाई को यहां सबसे ज्यादा 24 हजार 18 मरीज मिले हैं। ये आने वाले समय के लिए अच्छा संकेत नहीं हैं। लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सावधान रहने की ज़रूरत हैं।

0 comments:
Post a Comment