न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए लॉकडाउन लगाया गया हैं। जिसके कारण बहुत से कर्मचारी ड्यूटी नहीं कर पा रहे हैं। जिससे उनके मन में डर है की सरकार उनका वेतन काट सकती हैं और उनके लॉकडाउन का पैसा नहीं दे सकती हैं।
इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की सरकार किसी भी कर्मचारी के वेतन में कोई कटौती नहीं करेगी। संविदा और आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों को भी पूरी सैलरी मिलेगी। इसकी घोषणा खुद बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने किया हैं।
आपको बता दें की बिहार सरकार ने कोरोना के खतरे को देखते हुए पूरे बिहार में 16 से 31 मई तक लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। इस दौरान सरकारी दफ्तरों को भी बंद रखने का फैसला लिया गया है। ये कर्मचारी ड्यूटी नहीं कर पा रहे हैं।
सरकार ने एलान किया है की जिन कर्मचारियों ने लॉकडाउन से पहले छुट्टी ली थी लेकिन लॉकडाउन के कारण वापस आकर रिपोर्ट नहीं कर पाये उनका भी वेतन नहीं कटेगा और जुलाई महीने का वेतन सभी कर्मचारियों को दिया जायेगा।
0 comments:
Post a Comment