न्यूज डेस्क: पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की पटना विश्वविद्यालय कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (PUCET) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 14 अगस्त, 2020
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक छात्र विश्वविद्यालय में उपलब्ध अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट दोनों पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन।
अगर आप पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के लिए आवेदन करना चाहते हैं। तो आप विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट patnauniversity.ac.in पर जाएं और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें।
इस वेबसाइट पर जा कर आप पहले रजिस्ट्रेशन करें। फिर आप फार्म को अच्छी तरह से भरकर इसे सब्मिट कर दें। मांगी गई सभी प्रकार की जानकारी को सही-सही भरे। फार्म भरने के बाद भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म की स्लिप को अपने पास रख लें।

0 comments:
Post a Comment