NCERT में कई पदों के लिए निकली वैकेंसी, सैलरी 1 लाख से ज्यादा

न्यूज डेस्क: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए NCERT ने वेकैंसी निकाली हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। 
पदों का विवरण। 
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार NCERT ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 142 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 83 पद, प्रोफेसर के 38 पद, असिस्टेंट लाइब्रेरियन के 02 पद, लाइब्रेरियन के 01 पद के लिए वैकेंसी निकली है। 

योग्यता। 
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। इसकी जानकारी नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं। 

सैलरी। 
प्रोफेसर और लाइब्रेरियन लिए 1,44,200 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। 
एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 1,31,400 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। 
असिस्टेंट प्रोफेसर और असिस्टेंट लाइब्रेरियन के लिए 57,700 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। 

कैसे करें आवेदन। 
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 अगस्त 2020 तक निर्धारित की गई हैं। 

0 comments:

Post a Comment