न्यूज डेस्क: बिहार में लाखों लोग टीचर बनने के लिए STET एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं। इन्हे बहुत जल्द अच्छी खबर मिल सकती हैं। क्यों की बोर्ड STET एग्जाम लेने की तैयारी कर रहा हैं। खबर के मुताबिक इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी हैं। बहुत जल्द इसके लिए सूचना जारी किया जा सकता हैं।
आपको बता दें की बिहार बोर्ड ने कुछ दिन पहले STET एग्जाम को रद्द करने का निर्णय लिया था। बोर्ड का कहना था की इस एग्जाम में धांधली हुई हैं। जिसके कारण ये फैसला लिया गया हैं। बोर्ड ने पटना हाई कोर्ट को बताया हैं की इसका एग्जाम अगस्त से सितंबर महीने में कराया जाएगा।
खबर के मुताबिक बिहार में चुनाव से पहले STET एग्जाम ऑनलाइन के द्वारा कराया जाएगा। जो लोग पिछले बार एग्जाम दिए थे उन्हें पुनः रजिस्ट्रेशन करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। पहले द्वारा किये गए आवेदन से एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार इस बार STET का एग्जाम सिलेबस के आधार पर होगा।

0 comments:
Post a Comment