खबर के अनुसार इन पदों पर भर्ती को लेकर जल्द से जल्द नोटिश जारी किया जा सकता हैं। मिली जानकारी के अनुसार 100 से अधिक छात्र वाले सभी प्राइमरी विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा और स्वास्थ्य अनुदेशक की भर्ती की जाएगी।
आपको बता दें की बिहार के सरकारी स्कूलों में शारीरिक शिक्षा सह स्वास्थ्य अनुदेशक की बहाली 8000 के नियत वेतन पर किया जाएगा। साथ ही साथ इन्हे 200 रुपए की वार्षिक वेतनवृद्धि का भी लाभ मिलेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार के 8386 राजकीयकृत प्रारंभिक विद्यालयों में तत्काल एक-एक शारीरिक शिक्षा और एक-एक स्वास्थ्य अनुदेशक की भर्ती को लेकर नीतीश सरकार ने स्वीकृति दी हैं। इन पदों पर ही जल्द से जल्द बहाली होगी।
0 comments:
Post a Comment