खबर के अनुसार योगी सरकार विधानसभा चुनाव से पहले ई-श्रम पोर्टल के तहत श्रमिकों को 500 रुपये महीना देने की घोषणा की थी। इस स्कीम के तहत श्रमिकों के खाते में 1000 रुपये की पहली क़िस्त भेज दी गई हैं। वहीं विभाग दूसरी क़िस्त भेजने की तैयारी कर रहा हैं।
आपको बता दें की यूपी में ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या करीब 8 करोड़ हो गई है। लेकिन जिन लोगों ने 31 दिसंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया था उन लोगों के बैंक खाते में 1000 रुपये की दूसरी क़िस्त ट्रांसफर की जाएगी।
विभागीय अधिकारियों की मानें तो पैसों की राशि ट्रांसफर करने की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। शासन से जैसे ही आदेश दिया जायेगा। इसके बाद ई-श्रम कार्ड धारकों के बैंक खाते में 1000 रुपये की दूसरी क़िस्त ट्रांसफर कर दी जाएगी।

0 comments:
Post a Comment