पटना, पूर्णिया, भागलपुर, सीवान समेत सभी जिलों में 40506 पदों पर भर्तियां

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, पूर्णिया, भागलपुर, सीवान समेत सभी जिलों में 40506 पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी किया जा चूका हैं। जो लोग बिहार में नौकरी करना चाहते हैं वो बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार फटाफट आवेदन करें।

पदों का विवरण : बिहार लोक सेवा आयोग ने राज्य के सभी प्राथमिक विद्यालयों के लिए 40,506 पदों पर प्रधान शिक्षक की वैकेंसी निकाली हैं। 

योग्यता : उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक/ डिएलएड/ बीटी/ बी.एड./ बीएससी एड/ बीएल एड उत्तीर्ण, शिक्षक पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण आदि निर्धारित किया गया हैं। 

आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र सीमा 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा। 

आवेदन की तिथि : ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि 28 मार्च 2022, जबकि आवेदन भरने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल 2022 है।

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://bpsc.bih.nic.in//?ref=inbound_article

नौकरी करने का स्थान : पटना, पूर्णिया, भागलपुर, सीवान समेत सभी जिलों में।

0 comments:

Post a Comment