खबर के अनुसार झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक आयोजित होने वाली आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए कक्षा 10वीं का एडमिट कार्ड जारी किया हैं। साथ ही साथ छात्रों के लिए दिशा निर्देश भी दिए हैं।
आपको बता दें की छात्र ये एडमिट कार्ड सीधे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। क्यों की स्कूलों द्वारा ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर स्टूडेंट्स में बांटा जाएगा। इसलिए आपको एडमिट कार्ड अपने स्कूल से प्राप्त करनी होगी।
मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया था। आपको बता दें की इस साल मैट्रिक की परीक्षाएं फर्स्ट शिफ्ट और इंटर की सेकंड शिफ्ट में होगी।
0 comments:
Post a Comment