खबर के अनुसार नीतीश सरकार ने ये फैसला किया है की प्रारंभिक विद्यालयों में 40,506 प्रधान शिक्षकों और माध्यमिक-उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 6421 हेडमास्टरों की भर्ती को लेकर 150 अंकों की परीक्षा ली जाएगी। इसके बाद मेरिट के आधार पर चयन किया जायेगा।
बता दें की बिहार में प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक के लिए लिखित परीक्षा होगी। यह 2 घंटे की परीक्षा होगी। प्रत्येक प्रश्न एक अंक के होंगे। वहीं 0.25 प्रतिशत निगेटिव मार्किंग भी होगी। हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामान्य अध्ययन और शिक्षक कौशल यानी एप्टीट्यूट से प्रश्न पूछे जाएंगे।
इतना ही नहीं इन पदों पर भर्ती को लेकर बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा एग्जाम लिया जायेगा। इसके लिए अप्रैल महीने में नोटिश जारी किया जायेगा। 31 से 47 वर्ष आयु के टीचर इन पदों पर भर्ती के पत्र होंगे। नोटिश में इसकी पूरी डिटेल्स जारी की जाएगी।
0 comments:
Post a Comment