दरभंगा में बन रहा बिहार का दूसरा तारामंडल, मई से देख सकेंगे दर्शक

न्यूज डेस्क: बिहार के दरभंगा से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दरभंगा में बिहार का दूसरा सबसे बड़ा तारामंडल बनने जा रहा हैं। इसके 80 प्रतिशत काम को पूरा कर लिया गया हैं। यह तारामंडल 31 मई से दर्शकों के लिए खोला जायेगा। 

खबर के अनुसार 160 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा ये तारामंडल सबसे आधुनिक हैं। 73 करोड़ 73 लाख 60 हजार 331 रुपये की लागत से इसमें तारामंडल सह विज्ञान संग्रहालय का निर्माण किया जा रहा हैं। यह तारामंडल बिहार सरकार के द्वारा बनाई जा रही हैं। 

आपको बता दें की इस तारामंडल में एक विज्ञान संग्रहालय, ऑडिटोरियम और विज्ञान की गतिविधियों व शोध के लिए भी अलग से भवन और हॉल बनाए जा रहे हैं। यहां राज्य के छात्र-छात्राएं ग्रहों और तारों की दुनिया की सैर कर सकेंगे और इसके बारे में जान सकेंगे। 

मिली जानकारी के अनुसार इस तारामंडल परिसर में डेढ़ सौ सीटों का प्लैनेटेरियम और 300 सीटों का एक ऑडिटोरियम बनाया जा रहा है। इसकी तैयारी जोरों से चल रही हैं। इतना ही नहीं यहां के छत पर पाथवे भी बनाया जा रहा है और रूफ गार्डन विकसित किया जा रहा हैं।

0 comments:

Post a Comment