लखनऊ : यूपी में इन लोगों का कटेगा बिजली कनेक्शन

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अगर 10 हजार रुपये से ज्यादा बिजली का बिल बकाया हैं तो ऐसे लोगों का बिजली कनेक्शन काटा जायेगा। इसको लेकर आज से विशेष अभियान चलाया जायेगा।

खबर के अनुसार विभाग ने राज्य के करीब 19 जिलों में रहने वाले ऐसे लोगों की लिस्ट बनाई हैं जो बिजली का भरपूर उपयोग करते हैं लेकिन समय पर बिजली का बिल जमा नहीं करते हैं। विभाग अब ऐसे लोगों पर कारवाई करने का मन बना लिया हैं।

बता दें की आज से लखनऊ के अलग-अलग मुहल्लों में विशेष अभियान चलाकर बिजली बिल की वसूली की जाएगी। इसको लेकर विभाग ने पूरी तैयारी कर ली हैं। दस हजार रुपये से ज्यादा किसी का भी बिल बाकी है तो उनके कनेक्शन काटने के निर्देश दिए गए हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार विशेष अभियान चलाकर अपार्टमेंट, टाउनशिप व भारी लोड वाले उपभोक्ताओं को चिन्हित करके बकाया वसूलने के भी आदेश दिए गए हैं। बिजली विभाग के अधिकारी बताते हैं की यूपी के सभी जिलों में बड़ी संख्या में ऐसे लोग मौजूद हैं जो बिजली बिल का भुकतान समय पर नहीं करते हैं।

0 comments:

Post a Comment