खबर के अनुसार बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बुधवार को बिहार विधान परिषद में विभागवार बजट पर वाद-विवाद के दौरान ये जानकारी दी हैं। इन्होने बिहार में बनने वाले चार नए एक्सप्रेस-वे को लेकर जानकारी साझा की हैं।
बिहार में बनेंगे चार नए एक्सप्रेस-वे, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी?
रक्सौल-हल्दिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे : बिहार के रक्सौल, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, हाजीपुर और बांका से गुजरेगा।
वाराणसी-कोलकाता ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे : यह एक्सप्रेस-वे बिहार के कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया से गुजरेगा।
पटना-आरा-सासाराम ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे : बता दें की इस एक्सप्रेस-वे को आरा रिंग रोड से जोड़ने के लिए 381 करोड़ की लागत से 12 किमी का कनेक्टिंग रोड बनाया जाएगा।
गोरखपुर-सिलिगुड़ी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे : यह बिहार के गोपालगंज, सीवान, छपरा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया और किशनगंज जिलों से होकर गुजरेगा।

0 comments:
Post a Comment