यूपी-बिहार के लिए होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा, यहां देखें लिस्ट?
ट्रेन नंबर 04066 : दिल्ली-पटना एसी आरक्षित सुपरफास्ट गतिशक्ति फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 15, 16, 20 और 21 मार्च को दिल्ली से रात 11.00 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर 03:45 बजे पटना पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 04065 : पटना-दिल्ली एसी आरक्षित सुपरफास्ट गतिशक्ति फेस्टिवल स्पेशलट्रेन 14, 15, 19 और 20 मार्च को पटना से शाम 5:45 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 10:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 04062 : दिल्ली-बरौनी आरक्षित सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 18 मार्च को दिल्ली से सुबह 8:40 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 3:30 बजे बरौनी पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 04061 : बरौनी-दिल्ली आरक्षित सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 19 मार्च को बरौनी से सुबह 4:45 बजे खुलकर उसी दिन रात 11:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 04076 : अमृतसर-पटना एसी आरक्षित सुपरफास्ट गतिशक्ति फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 13, 14, 18 और 19 मार्च को अमृतसर से दोपहर 2:50 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर 3:45 बजे पटना पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 04075 : पटना-अमृतसर एसी आरक्षित सुपरफास्ट गतिशक्ति फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 16, 17, 21 और 22 मार्च को पटना से शाम 5:45 बजे खुलकर अगले दिन शाम 6 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 04078 : अमृतसर-बनमनखी आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 09, 13, 17 और 21 मार्च को अमृतसर से सुबह 6:35 बजे खुलकर अगले दिन शाम 5:30 बजे बनमनखी पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 04077 : बनमनखी-अमृतसर आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 11, 15, 19 और 23 मार्च को बनमनखी से सुबह 6:30 बजे खुलकर अगले दिन शाम 5 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
नोट : आपको बता दें की ये सभी ट्रेन उत्तर प्रदेश के कई शहरों से होते हुए चलेगी। आप IRCTC की वेबसाइट पर जा कर ट्रेन का शेड्यूल चेक कर लें।
0 comments:
Post a Comment