लखनऊ : उत्तर प्रदेश के सभी विभागों में खाली पदों पर होगी भर्ती

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नए सरकार के गठन के बाद सीएम योगी एक्शन में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के सभी विभागों में खाली पड़े पदों को भरने के आदेश दिए हैं। 

सीएम ने अधिकारियों से कहा हैं की सभी विभागों में नए सिरे से खाली पदों का सर्वे होगा और जितने भी पद खाली हैं उसे जल्द से जल्द भरा जायेगा। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों से राज्य में विशेष अभियान चलाने के भी आदेश दिए हैं।

बता दें की सीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हर विभाग में पहले सौ दिन, छह माह व एक साल का लक्ष्य तय किया जाए और जितने भी काम बचे हैं उसे जल्द से जल्द पूरा करें। साथ ही ई-आफिस को पूरी तरह लागू किया जाए। 

मिली जानकारी के अनुसार राज्य के सभी विभागों में करीब एक लाख पद खाली हैं। इस पदों को जल्द से जल्द भरा जायेगा। इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी किये जाएंगे। आप विभाग या चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नजर बनाये रखें।

0 comments:

Post a Comment