लखनऊ : यूपी के पंचायती राज विभाग में 2700 पदों पर भर्तियां

लखनऊ न्यूज : यूपी के पंचायती राज विभाग में 2700 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके लिए पंचायती राज विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश भी जारी किया गया हैं। जो लोग यहां नौकरी करना चाहते हैं वो प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। 

किन पदों पर होगी भर्ती : यूपी के अलग-अलग जिलों में पंचायत सहायक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर (UP Panchayat Sahayak Cum Data Entry Operator Recruitment 2022) के 2783 पदों पर भर्ती की जाएगी।

क्या होगी योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होना अनिवार्य हैं।

क्या होगी आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट की जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

आवेदन करने तिथि : यूपी पंचायती राज विभाग के इन पदों पर आप 3 जून तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं।

ऐसे करें आवेदन : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पंचायती राज विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : panchayatiraj.up.nic.in  

वेतनमान : नियमानुसार। 

नौकरी करने का स्थान : उत्तर प्रदेश के सभी जिले।

0 comments:

Post a Comment