लखनऊ : यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जून में होगा जारी

न्यूज डेस्क: यूपी बोर्ड से 10वीं, 12वीं का एग्जाम देने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जून महीने में जारी किया जा सकता हैं। इसको लेकर बोर्ड के द्वारा तैयारी की जा रही हैं।

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश में लाख छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं छूट गई थीं जिनको अब पूरा करा लिया गया है। साथ ही साथ कॉपियों का मूल्यांकन भी संपन्न हो गया हैं। अब बोर्ड रिजल्ट जारी करने के पहले रिजल्ट को तैयार कर रहा हैं।

यूपी बोर्ड के अफसरों की मानें तो 10वीं, 12वीं के रिजल्ट जून के पहले या दूसरे सप्ताह में घोषित किए जा सकते हैं। इसको लेकर तैयारी किया जा रहा हैं। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल से ऑनलाइन के द्वारा अपना रिजल्ट देख सकेंगे। 

बता दें की प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक को रिजल्ट में जोड़ने का काम किया जा रहा हैं। जिसके कारण रिजल्ट तैयार होने में 5-10 दिन का समय लग सकता है। हालांकि बोर्ड बहुत जल्द 10वीं 12वीं के नतीजों की तारीखों का आधिकारिक एलान कर सकता हैं।  

0 comments:

Post a Comment