इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने रविवार सुबह 6 बजे से दिल्ली-एनसीआर में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमत में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी करने का फैसला किया हैं। इससे लोगों को अब अधिक कीमत पर सीएनजी की खरीद करनी पड़ेगी।
बता दें की दिल्ली में सीएनजी की नई कीमत 73.61 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया हैं। जबकि दिल्ली-एनसीआर के नोएडा में 76.17 रुपये प्रति किलोग्राम और गुरुग्राम में 81.94 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया हैं। देश के अन्य हिस्सों में भी सीएनजी के दाम बढ़ें हैं।
जानकारों की मानें तो भारत में सीएनजी ज्यादातर दूसरे देश से आती हैं। लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण दुनियाभर के देशों में इसके दाम बढ़ रहे हैं। इसका असर भारत पर भी दिखाई दे रहा हैं और यहां भी पेट्रोल-डीजल के साथ सीएनजी के दाम बढ़ रहे हैं।

0 comments:
Post a Comment