IPL 2022: धौनी हैं आइपीएल में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी

न्यूज डेस्क: आईपीएल क्रिकेट में आपने कई खिलाड़ियों को मैदान पर कैच पकड़ते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं की आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एमएस धोनी पहले नंबर पर आते हैं। हालांकि उन्होंने बतौर विकेटकीपर ये सारे कैच पकड़े हैं। 

खबर के अनुसार आईपीएल के पिछले 14 सीजन में एम एस धौनी सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में पहले नंबर पर हैं। धौनी ने आइपीएल में अब तक 220 मैचों में कुल 126 कैच पकड़े हैं। धोनी के बाद दूसरे नंबर पर दिनेश कार्तिक का नाम आता हैं। 

आपको बता दें की धोनी के बाद आईपीएल में दिनेश कार्तिक ने 123 मैच पकड़ने का रिकॉर्ड बनाया हैं। वहीं इस मामले में एबी डिविलियर्स 118 कैचों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। जबकि सुरेश रैना इस मामले में चौथे स्थान पर हैं और उन्होंने कुल 109 कैच पकड़े हैं। 

सबसे ज्यादा वाले मैच पकड़ने वाले टॉप-5 खिलाड़ी। 

1 .एमएस धोनी ने पकड़े हैं 126 कैच। 

2 .दिनेश कार्तिक ने पकड़े हैं 123 कैच। 

3 .एबी डिविलियर्स ने पकड़े हैं 118 कैच। 

4 .सुरेश रैना ने पकड़े हैं 109 कैच। 

5 .किरोन पोलार्ड ने पकड़े हैं 96  कैच। 

0 comments:

Post a Comment