गोरखपुर, देवरिया, जौनपुर, बरेली समेत 32 जिलों में होगी झमाझम बारिश

न्यूज डेस्क:  उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज यानि की बुधवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, देवरिया, जौनपुर, बरेली समेत 32 जिलों में झमाझम बारिश हो सकती हैं। इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया हैं। 

खबर के अनुसार मौसम विभाग केंद्र ने बुधवार को प्रदेश के 32 जिलों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की आशंका जताई हैं। इन जिलों में धूल भरी आंधियां भी चल सकती हैं और बिजली भी चमक सकती हैं। 

बता दें की उत्तर प्रदेश के इन जिलों में 24 से 28 मई के मध्य गरज चमक एवं धूल भरी आधी के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया हैं। साथ ही साथ खराब मौसम के दौरान लोगों से घर में रहने की अपील की गई हैं। 

यूपी के इन जिलों में बारिश के आसार।

गोरखपुर, देवरिया, जौनपुर, बरेली, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर-खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर,फतेहपुर, हमीरपुर, महोबा  प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, रायबरेली, अमेठी और बांदा।

0 comments:

Post a Comment