धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक सूर्य पुत्र को भगवान शिवजी की कृपा से कर्मफल देवता का अधिकार मिला है। जो भी व्यक्ति सच्चे मन से भगवान शनिदेव की पूजा आराधना करता हैं इससे उन्हें कर्मफल की प्राप्ति होती हैं तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती हैं।
शनि पूजा के लिए सामग्री : काला और नीला वस्त्र, काला तिल, नीले फूल, पुष्प माला, सरसों का तेल, तिल का तेल, शमी का पत्ता, अक्षत्, धूप, दीप, गंध, जल, बत्ती आदि।
शनि जयंती पर पूजा विधि : शनि देव की मूर्ति या तस्वीर को रखकर पूरे विधि विधान के साथ पूजा करें। साथ ही साथ हवन और शनि पाठ करें। आप इसके लिए प्रोहित की सहायता ले सकते हैं और अपने घर में शनि पाठ करा सकते हैं।
इन मंत्रों का करें जाप।
ऊं शं शनैश्चराय नमः।
ऊं प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।

0 comments:
Post a Comment