खबर के अनुसार आंधी-बारिश के कारण लखनऊ और आसपास के क्षेत्र में 12 लोगों की जान चली गई हैं। जबकि बुंदेलखंड और मध्य उत्तर प्रदेश में 7 लोगों की मौत हुई हैं। वहीं रुहेलखंड में 4, पूर्वी उत्तर-प्रदेश में 7 और पश्चिमी यूपी में 3 लोगों की जान गयी हैं।
बता दें की पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर पिछले चार-पांच दिन से बने चक्रवातीय हवाओं के कारण उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आंधी-बारिश ने काफी कहर मचाया हैं। कई शहरों और ग्रामीण इलाकों में बिजली की आपूर्ति भी प्रभावित हुई हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो प्रदेश के कई जिलों में आज भी आंधी-बारिश की संभावना बनी रहेगी। बुधवार के बाद मौसम के बदलाव का असर कम होगा। इसलिए खबर मौसम के दौरान लोग सावधान रहें तथा अपने घर से बाहर निकलने से बचें।

0 comments:
Post a Comment