आपको बता दें की बिहार में तकनीकी सेवा आयोग के माध्यम से फार्मासिस्ट के पदों पर स्थायी बहाली की जाएगी। फार्मासिस्ट को वेतनमान 5200 से 20200 और ग्रेड पे 2800 रुपये का दिया जाएगा। बहुत जल्द भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार के सरकारी अस्पतालों में संसाधनों एवं दवाओं की आपूर्ति बढ़ाने के साथ ही फर्मासिस्टों की कमी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग जल्द से जल्द फार्मासिस्ट की भर्ती करना चाहता हैं। इसकी तैयारी की जा रही हैं।
कैसे होगा चयन : फार्मासिस्ट के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक रिकॉर्ड और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। हालांकि अधिक आवेदन आने पर एग्जाम भी लिया जा सकता हैं। इसकी पूरी जानकारी आप नोटिश में दी जाएगी।

0 comments:
Post a Comment