पटना के इन इलाकों में बनेंगे 37 स्मार्ट पार्किंग, यहां जानिए

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नीतीश सरकार पटना में 37 स्मार्ट पार्किंग बनाने जा रही हैं। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। बहुत जल्द पटना के अलग-अलग इलाकों में समाप्त पार्किंग की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। 

खबर के अनुसार इस स्मार्ट पार्किंग में कैशलेस ऑनलाइन पेमेंट, कार्ड पेमेंट की भी सुविधा मिल पाएगी। यहां लोग अपनी गाड़ियों को आसानी से पार्क कर सकेंगे। गाड़ियों पर नजर रखने के लिए सभी पार्किंग स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। 

बता दें की इस स्मार्ट पार्किंग में बूम बैरियर, सेंसर, एप द्वारा बुकिंग, लाइव ट्रैकिंग, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग प्वाइंट की भी व्यवस्था होगी। यह पार्किंग हाईटेक टेक्नोलॉजी से लैस होगा। अगले तीन महीने में पटना में इसतरह की पार्किंग उपलब्ध हो जाएगी।

पटना के इन इलाकों में बनेंगे 37 स्मार्ट पार्किंग, यहां जानिए?

महावीर मंदिर, अशोक राजपथ, डाकबंगला, विद्युत भवन, बीएन कॉलेज, मारुति शोरूम, श्रीकृष्ण पुरी पार्क, ईको पार्क, गेट 2 और 3, पीएचईडी ऑफिस, पुल निर्माण निगम ऑफिस, सहदेव महतो मार्ग, माउंट कार्मेल स्कूल से लेकर पटना वीमेंस कॉलेज, बोरिंग रोड चौराहा, ट्रक स्टैंड,राजेंद्र नगर ओवरब्रिज, मुन्ना चौक से कुम्हरार टोली, कंकड़बाग, टेम्पू स्टैंड, मौर्य लोक कॉम्पलेक्स, महाराजा कामेश्वर कॉमपलेक्स और हड़ताली मोड़। 

0 comments:

Post a Comment