शनि जयंती पर करें ये 5 काम, बढ़ेगी सुख-समृद्धि

धर्म डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव का जन्म ज्येष्ठ आमवस्या के दिन हुआ था। इस साल 30 मई को शनि जयंती मनाई जाएगी। खबर के अनुसार कई सालों के बाद इस साल शनि जयंती, सोमवती अमावस्या और वट सावित्री व्रत एक दिन मनाई जाएगी।

शनि जयंती का शुभ मुहूर्त : अमावस्‍या तिथि 29 मई 2022 की दोपहर 02:54 बजे से शुरू होगी और 30 मई 2022 की शाम 04:59 बजे खत्‍म होगी। इसलिए इस साल 30 मई को ही शनि जयंती मनाई जाएगी। आप इस दिन शनिदेव की पूजा आराधना कर सकते हैं। 

शनि जयंती पर करें ये 5 काम, बढ़ेगी सुख-समृद्धि?

1 .शनि जयंती के दिन आप किसी गरीब व्यक्ति को काले या नीले वस्त्र और जूता-चप्पल का दान करें। इससे जीवन की परेशानियां खत्म होगी। 

2 .शनि जंयति के दिन 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' मंत्र का जाप करें. शनि चालीसा का पाठ करना भी बहुत लाभ देगा। इससे सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

3 .शनि जयंती के दिन शनि मंदिर जाकर शनि देव को तेल, काली तिल, उड़द अर्पित करें। इससे आपको आर्थिक तरक्की मिलेगी। 

4 .शनि जयंती के दिन हनुमान जी की पूजा आराधना करना भी लाभकारी माना जाता हैं। इससे जीवन में खुशहाली अति हैं।

5 .शनि पूजा के दौरान ‘ऊं प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ और ऊं शं शनिश्चरायै नमः’ मंत्रो का जाप कम से कम 108 बार करें।

0 comments:

Post a Comment