पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत सभी जिलों में 83 हजार शिक्षकों की भर्ती

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत सभी जिलों में 7वें चरण की शिक्षक बहाली शुरू होने वाली हैं। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी की जा रही हैं। बहुत जल्द बहाली को लेकर अधिसूचना जारी किया जा सकता हैं।

खबर के अनुसार सातवें चरण में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में करीब 83 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में नियुक्तियों के लिए नियमावली तैयार की जा रही है। बहुत जल्द भर्ती से संबंधित नोटिश जारी किया जायेगा। 

आपको बता दें की  49 हजार 361 रिक्तियां 6421 उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए होंगी। जबकि 5425 माध्यमिक स्कूलों में 33 हजार 916 पद रिक्त हैं। सातवें चरण की बहाली में इन सभी पदों को भरा जायेगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। 

माध्यमिक स्कूलों में  हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान, उर्दू ,संस्कृत, कंप्यूटर अदि के शिक्षक बहाल किये जाएंगे। जबकि  उच्च माध्यमिक स्कूलों में भौतिकी, रसायनशास्त्र, जूलॉजी, बॉटनी, गणित, अंग्रेजी आदि के शिक्षक बहाल होंगे।

0 comments:

Post a Comment