खबर के अनुसार योगी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने का वादा किया था। अब इस वादे को पूरा करने की तैयारी चल रही हैं। इसी महीने से कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सकता हैं।
नई व्यवस्था के तहत राज्य के सभी सरकारी कर्मचारी और पेंशनर या उनके परिवारीजन निजी अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का अपना इलाज मुफ्त करा सकेंगे। वहीं सरकारी संस्थानों में खर्च की कोई समयसीमा निर्धारित नहीं किया गया हैं।
आपको बता दें की प्रदेश में सभी सरकारी कर्मचारियों का स्टेट हेल्थ कार्ड बनेगा, जिसकी मदद से वो किसी भी अस्पताल में कैशलेस इलाज करा सकेंगे। इसके लिए उन्हें कही भाग-दौड़ करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं।

0 comments:
Post a Comment