लखनऊ : यूपी में IAS, PCS, जेईई, नीट की फ्री कोचिंग के लिए करें आवेदन

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए राजधानी लखनऊ से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में IAS, PCS, जेईई, नीट की फ्री कोचिंग के लिए आप ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। क्यों की इसके लिए अधिसूचना जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसकी जानकारी खुद समाज कल्याण विभाग के निदेशक राकेश कुमार ने दी हैं। साथ ही साथ युवाओं से आवेदन करने की अपील की हैं। 

जो भी युवा यूपी सरकार के फ्री कोचिंग में पढ़ना चाहते हैं वो आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई तक निर्धारित किया गया हैं। आप वेबसाइट http://abhyuday.up.gov.in/ पर जा कर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। 

एग्जाम की तिथि :

नीट प्रशिक्षण प्रवेश परीक्षा की तिथि 19 मई।

जेईई प्रशिक्षण की प्रवेश परीक्षा की तिथि 18 मई। 

सिविल सेवा, राज्य सेवा (प्रा.) परीक्षा की तिथि 21 मई

नोट : बता दें की प्रवेश परीक्षा का परिणाम बेवसाइट पर 25 मई को प्रकाशित किया जायेगा और 10 जून से फ्री कोचिंग का संचालन किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment