पटना से सटा दियारा इलाका बनेगा गंगा धाम, जानें तैयारी

न्यूज डेस्क: बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार बड़े स्तर पर तैयारी कर रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना से सटा दियारा इलाका जल्द ही गंगा धाम के रूप में विकसित किया जायेगा। इसको लेकर डीपीआर तैयार किया जा रहा हैं।

खबर के अनुसार पटना और सोनपुर के बीच के सबलपुर दियारा इलाके को गंगा धाम के रूप में विकसित करने की योजना बनाई जा रही हैं। यहां मां गंगा की 101 मीटर उंची भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी और आस-पास के इलाकों को बड़े स्तर पर विकसित किया जायेगा। 

बता दें की इस योजना को पूरा करने के लिए आईडीपीटीएस डीपीआर बना रही है। योजना के अनुसार गंगाधाम को एक सोसाइटी के रूप में विकसित किया जाएगा तथा पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह से काम किये जाएंगे। 

पहले चरण में गंगा धाम को 40 एकड़ में विकसित किया जायेगा। इसके बाद दूसरे फेज में 108 एकड़ में गंगा धाम को बनाया जायेगा। यहां गंगा रिवर एक्यूरियम, गंगा म्यूजियम, गंगा रिलिजियन कनवेंशन सेंटर, स्टेडियम आदि का निर्माण होगा।

0 comments:

Post a Comment