खबर के अनुसार वर्ष 2022-23 में केंद्र सरकार की अधिकृत संस्था ‘नीलिट’ से मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा अन्य पिछड़े वर्ग के युवक, युवतियों को ‘ओ’ लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके लिए ऑनलाइन के द्वारा आवेदन मांगे गए हैं।
बता दें की पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग डॉ. वन्दना वर्मा ने इसको लेकर निर्देश जारी किये हैं। पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक, युवतियां पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की बेबसाइट पर दिए गए लिंक से ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की तिथि 16 मई से 23 मई तक निर्धारित किया गया हैं।
कंप्यूटर ट्रेनिंग को लेकर दिशा-निर्देश, समय-सारणी पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की बेबसाइट पर जारी किया गया हैं। आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और दिए गए निर्देशों का पालन करें।

0 comments:
Post a Comment