मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन तक बिहार के पश्चिमी-पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सिवान, सारण और वैशाली आदि में थंडर स्टोर्म की स्थिति बन सकती है। जिसके कारण यहां बारिश और वज्रपात हो सकते हैं।
आपको बता दें की थंडर स्टोर्म की वजह लोकल हीट और मध्य बिहार से गुजर रही ट्रफ लाइन है। इससे राज्य के इन जिलों में हल्की से मध्य स्तर की बारिश हो सकती हैं वहीं तेज हवाएं भी चल सकती हैं। खराब मौसम के दौरान लोगों से घर में रहने की अपील की गई हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो सुपर थंडर स्टोर्म में हवा की गति सामान्य थंडर स्टोम की तुलना में अधिक होती है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटा से हवाएं चल सकती हैं। साथ ही साथ इसमें बारिश और ठनका की तीव्रता अधिक होती है।

0 comments:
Post a Comment