बता दें की रविंद्र जडेजा महज 8 मैचों में कप्तानी करने के बाद ही उन्होंने सरेंडर कर दिया और फिर से धौनी टीम के कप्तान बन गए। धोनी की उम्र 40 साल के पार हो गई हैं। ऐसे में धोनी अब ज्यादा समय तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में चेन्नई की कप्तानी अब किसे सौंपी जाएगी।
चेन्नई टीम के नए कप्तान की तलाश पर बात करते हुए सहवाग ने क्रिकबज पर बताया की सीएसके टीम के ओपनर बल्लेबाज रितुराज गायकवाड़ ही ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे हैं जो धौनी के बाद टीम की बागडोर संभाल सकते हैं। सहवाग ने बताया की धोनी और गायकवाड़ में कई समानता हैं।
उन्होंने कहा की गायकवाड़ महाराष्ट्र टीम की कप्तानी करते हैं और चुपचाप खेलते हैं। वो चाहे शतक लगाए या शून्य पर आउट हो जाये वो धोनी की तरह शांत रहते हैं। वो शांत हैं और उनके पास नियंत्रण है साथ ही एक अच्छा कप्तान बनने के सभी गुण मौजूद हैं।

0 comments:
Post a Comment