IPL 2022 में इन गेंदबाजों ने फेंकी सबसे ज्यादा डॉट बॉल

खेल समाचार : आईपीएल 2022 में बल्लेबाजों के साथ साथ गेंदबाजों का भी खूब बोलबाला देखने को मिला हैं। आईपीएल सीजन में पांच गेंदबाज ऐसे हुए जिन्होंने बल्लेबाजों को अपनी गेंदों से खूब परेशान किया तथा सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेकने का भी रिकॉर्ड बनाने नाम कर लिया।

एक रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने लीग स्टेज के मैचों में सबसे ज्यादा डॉट गेंद फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं। इन्होने आईपीएल के इस सीजन में 55 ओवर गेंदबाजी की और 160 गेंद डॉट फेंकी। 

वहीं इस लिस्ट में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी दूसरे नंबर पर रहें। बता दें की इस आईपीएल में अभी तक शमी ने 53 ओवर गेंदबाजी की, जिनमें 149 गेंद डॉट फेंकी। हालांकि शमी अभी प्लेऑफ मैचों में भी गेंदबाजी करते हुए दिखाई देंगे।

IPL 2022 में इन गेंदबाजों ने फेंकी सबसे ज्यादा डॉट बॉल?

प्रसिद्ध कृष्णा: 55 ओवर, 160 डॉट बॉल। 

मोहम्मद शमी: 53 ओवर 149 डॉट बॉल। 

उमेश यादव : 48 ओवर, 143 डॉट बॉल। 

सुनील नरेन : 56 ओवर, 142 डॉट बॉल। 

उमरान मालिक :  49.1 ओवर, 141 डॉट बॉल।

0 comments:

Post a Comment