मुजफ्फरपुर, भागलपुर, समस्तीपुर समेत 12 जिलों में होगी मसाले की खेती

न्यूज डेस्क: बिहार में खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के मुजफ्फरपुर, भागलपुर, समस्तीपुर समेत 12 जिलों में मसाले की खेती की जाएगी। इसको लेकर सरकार ने तैयारी शुरू कर दी हैं।

खबर के अनुसार किसानों की आमदनी को बढ़ाने के लिए सरकार ने फैसला किया हैं की राज्य के 12 जिलों के बागीचों में मसालों की खेती की जाएगी। बागीचों में पेड़ लगाने के बाद खाली बची जमीन पर ओल, अदरक व हल्दी लगाया जायेगा।

सरकार देगी सहायता : बता दें की मसाला की खेती करने वाले किसानों को सरकार के द्वारा तकनीकी सहायता दिया जायेगा। साथ ही साथ बीज और खाद की कीमत का आधा पैसा भी सरकार देगी। इससे किसानों को काफी फायदा होगा।

सरकार के इस नई व्यवस्था से 12 जिलों के किसानों की आमदनी बढ़ जाएगी। कृषि विभाग ने ये फैसला किया हैं की राज्य के बगीचों में मसाले की खेती के लिए इंटीग्रेटेड फार्मिंग योजना के तहत किसानों को प्रोत्साहित किया जायेगा और उन्हें आर्थिक सहायता भी दिया जायेगा।

इन 12 जिलों में होगी मसाले की खेती?

मुजफ्फरपुर, भागलपुर, समस्तीपुर, वैशाली, पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा,  बेगूसराय, सहरसा, खगड़िया।

0 comments:

Post a Comment