मौसम विभाग के अनुसार आज पटना समेत बिहार के पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, मधुबनी, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, कटिहार, मधेपुरा जिलों में बारिश और वज्रपात की आशंका हैं।
बता दें की इन जिलों के अनेक स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती हैं। वहीं कुछ स्थानों पर ठनका गिरने की भी संभावना हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए हैं तथा पेड़-पौधे और बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले दो से तीन घंटे में राजधानी पटना के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश हो सकती है तथा तापमान में भी गिरावट आ सकती हैं। इससे लोगों को गर्मी से भी राहत मिलेगी और उमस से भी छुटकारा प्राप्त होगा।

0 comments:
Post a Comment