खबर के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर पटना में कोरोना के 83 नए मरीज मिले हैं। जबकि बेगूसराय में 6, भागलपुर में 1, अररिया में 3, अरवल 2, औरंगाबाद में 1, बांका में 3, भोजपुर में 1, पूर्वी चंपारण में 2, गोपालगंज में 2, गया में 7, जहानाबाद में 1, मधुबनी में 2, मुंगेर में 1, मुजफ्फरपुर में 4, पूर्णिया में 1, समस्तीपुर में 1, शेखपुरा में 1, सुपौल में 1 और पश्चिम चंपारण में भी 1 मरीज मिले हैं।
बता दें की राज्य में विगत 24 घंटे में कुल 1,30,126 सैम्पलों की कोरोना जांच की गई हैं। जिसमे 126 नए पॉज़िटिव मामले मिले हैं। इससे राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 409 हो गई हैं। इस दौरान 41 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार के पटना में सबसे अधिक 83 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिससे यहां कोरोना के 258 एक्टिव मरीज हो गए हैं। इसी को देखते हुए जिले में अलर्ट जारी किया गया हैं तथा लोगों से मास्क लगाने की अपील की जा रही हैं।

0 comments:
Post a Comment