पटना समेत बिहार के सभी जिलों में बालू खनन की तैयारी

न्यूज डेस्क: बिहार में एक जून से बालू खनन बंद हैं। जिसके कारण पटना समेत सभी जिलों में लोगों को बालू की किल्लत का सामना करना पड़ रहा हैं। हालांकि सरकार ये दावा कर रही हैं की राज्य के सभी जिलों में पर्याप्त मात्रा में बालू उपलब्ध हैं। 

खबर के अनुसार बिहार में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद खनन पर फिलहाल रोक लगायी गयी हैं। लेकिन राज्य में एकबार फिर से बालू खनन की तैयारी की जा रही हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य में बालू खनन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

बता दें की बिहार में बालू खनन को सितंबर महीने तक के लिए बंद कर दिया गया हैं। लेकिन बालू खनन को लेकर राज्य के 28 जिलों की जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंप दी गयी है। कोर्ट के आदेश के बाद एकबार फिर से खनन शुरू किया जायेगा।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बालू खनन को लेकर राज्य में टेंडर निकाला जायेगा और फिर उसके बाद टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस प्रक्रिया को पूरी होने के बाद अक्टूबर महीने से नदियों में बालू खनन शुरू किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment