वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 3 भारतीय बल्लेबाज

खेल समाचार : वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के तीन बल्लेबाज ऐसे हुए हैं जिन्होंने अपने क्रिकेट करियर में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। इन तीनों बल्लेबाजों में से एक बल्लेबाज अभी भी भारतीय टीम में खेल रहे हैं। साथ ही साथ टीम इंडिया की कप्तानी भी कर रहे हैं। 

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 3 भारतीय बल्लेबाज

1- रोहित शर्मा: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा पहले नंबर पर हैं। रोहित ने 227 मैचों की 220 परियों में 244 छक्के लगाए हैं। रोहित मौजूदा समय में भारतीय टीम के कप्तान हैं।

2- महेंद्र सिंह धोनी: सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में एमएस धोनी दूसरे नंबर पर हैं। आपको बता दें की धोनी ने वनडे की 350 मैचों की 297 पारियों में 229 छक्के लगाए हैं। ये भारतीय टीम से सन्यांस ले चुके हैं।

3- सचिन तेंदुलकर: भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं। बता दें की सचिन ने वनडे करियर के 463 मैचों की 452 परियों में कुल195 छक्के लगाए हैं।

0 comments:

Post a Comment