वनडे क्रिकेट के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 भारतीय बल्लेबाज

न्यूज डेस्क: वनडे क्रिकेट में आपने कई बल्लेबाजों को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए देखा होगा। लेकिन भारत के तीन बल्लेबाजों ने एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया हैं। इसमें श्रेयस अय्यर, सचिन तेंदुलकर और जहीर खान का नाम सबसे आगे हैं।

वनडे क्रिकेट के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 भारतीय बल्लेबाज?

1 .श्रेयस अय्यर: वनडे क्रिकेट के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर हैं। बता दें की श्रेयस अय्यर ने साल 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ विशाखापट्टनम में रोस्टन चेज के एक ही ओवर में 4 छक्के और एक चौका लगाते हुए कुल 31 रन बनाए थे। 

2 .सचिन तेंदुलकर : इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत के सचिन तेंदुलकर का नाम हैं। बता दें की सचिन तेंदुलकर ने साल 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में क्रिस ड्रम के एक ओवर में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाये थें।

3 .जहीर खान: वनडे क्रिकेट के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की इस लिस्ट में भारत के जहीर खान तीसरे नंबर पर हैं। बता दें की जहीर खान ने साल 2001 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हेनरी ओलांगा के एक ओवर में 4 छक्के लगाते हुए कुल 27 रन बनाए थे। 

0 comments:

Post a Comment