मैनपुरी : यूपी में वृद्धा पेंशन लेने वाले 4400 लोगों से होगी रिकवरी

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के मैनपुरी में 4400 लोग अवैध रूप से वृद्धा पेंशन का लाभ ले रहे हैं। ऐसे लोगों से जल्द ही पेंशन की वसूली की जाएगी। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं।

खबर के अनुसार मैनपुरी में आधार सत्यापन के दौरान 4400 से अधिक लोग अब तक मृतक मिले और इनके परिवार वाले वृद्धावस्था पेंशन का लाभ ले रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने समाज कल्याण अधिकारी को भी हटा दिया हैं।

बता दें की उत्तर प्रदेश में पेंशनधारकों का सत्यापन हर साल कराया जाता है और अगर कोई व्यक्ति मृत हो गया हैं तो उनका नाम लिस्ट से हटा दिया जाता हैं। लेकिन आधार सत्यापन में ये पता चला हैं की मैनपुरी जिले में 4400 से ज्यादा लोग मृत और और इन्हे वृद्धा पेंशन का लाभ मिल रहा हैं।

मैनपुरी जिले में 97 हजार में से 50 प्रतिशत लोगों का आधार सत्यापन का काम अभी पूरा कर लिया गया हैं और मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है। विभाग ने अब इसकी जांच को लेकर कमेटी बनाई गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कारवाई की जाएगी।

0 comments:

Post a Comment