भभुआ-पटना इंटरसिटी समेत 4 ट्रेनों का परिचालन रद्द, देखें लिस्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अग्निपथ योजना में हुए प्रदर्शन के कारण रेलवे को भारी नुकसान उठाना पड़ा हैं। जिसका असर अब ट्रेनों के परिचालन पर दिखाई दे रहा हैं।

खबर के अनुसार अग्निपथ योजना के विरोध में ट्रेनों के बोगियों में की गई तोड़फोड़ व आगजनी के कारण काफी संख्या में ट्रेनों के रैक्स क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिसके कारण ट्रेनों के परिचालन में परेशानी आ रही हैं और कई ट्रेनों को रद्द भी किया जा रहा हैं।

आपको बता दें की बुधवार को गया रेलवे स्टेशन से चलने वाली करीब पांच ट्रेनों का परिचालन बोगियों के अभाव में रद्द कर दिया गया। वहीं आज भी चार ट्रेनों के परिचालन को रद्द करने का फैसला किया गया हैं। क्यों की ट्रेनों के रैक्स की कमी हो रही हैं। 

भभुआ-पटना इंटरसिटी समेत 4 ट्रेनों का परिचालन रद्द, देखें लिस्ट?

ट्रेन नंबर 13250 : भभुआ-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन रद्द।

ट्रेन नंबर 03616 : गया-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन का परिचालन रद्द। 

ट्रेन नंबर 03338 : गया-पटना पैसेंजर ट्रेन का परिचालन रद्द।

ट्रेन नंबर 03626 : गया-बख्तियारपुर पैसेंजर ट्रेन का परिचालन रद्द। 

ट्रेन नंबर 03612 : सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन का परिचालन रद्द। 

0 comments:

Post a Comment