पटना, भागलपुर, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर में जमीन खरीदते समय चेक करें 5 कागज

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, भागलपुर, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर में जमीन की खरीद बिक्री तेजी के साथ हो रही हैं। लेकिन इस खरीद बिक्री के दौरान सही जानकारी नहीं होने से कई लोग धोखाधड़ी का भी शिकार हो रहे हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे दस्तावेजों के बारे में जिसकी जांच आप जमीन खरीदते समय आवश्य करें।

पटना, भागलपुर, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर में जमीन खरीदते समय चेक करें 5 कागज?

1 .बिहार के इन शहरों में अगर आप किसी कंपनी या बिल्डर से जमीन खरीद रहे हैं तो आप इस बात को सुनिश्चित करें की वो बिल्डर रेरा से रजिस्टर है या नहीं। इसके लिए बिल्डर से रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की मांग आवश्य करें।

2 .अगर आप किसी जमीन ब्रोकर से जमीन खरीद रहे हैं तो आप उससे पॉवर ऑफ अटॉनी की कॉपी मांगें और उसकी जांच करें। 

3 .जमीन खरीदते समय आप जमीन के खतियान और पुराना रजिस्ट्री पेपर की जांच आवश्य करें। इससे पता चल जायेगा की जमीन का असली मालिक कौन हैं।

4 .बता दें की एक जमीन के एक से अधिक मालिक हो सकते हैं। इसलिए आप जमीन के कागज की जांच के लिए किसी वकील की सहायता ले सकते हैं।

5 .जमीन खरीदते समय आप जमीन के नया रसीद की मांग करें। इससे पता चल जायेगा की जमीन पर किसी तरह का टैक्स बाकी नहीं हैं और जमीन का रसीद किसके नाम से कट रहा हैं।

0 comments:

Post a Comment