मधेपुरा और सिवान में आंगनबाड़ी के पदों पर भर्ती, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: बिहार के मधेपुरा और सिवान में आंगनबाड़ी के पदों पर भर्ती होने वाली हैं। इसके लिए संबंधित जिला की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिफिकेशन जारी किया गया हैं। जो लोग यहां नौकरी करना चाहते हैं वो प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करें।

पदों का विवरण : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार मधेपुरा जिले में सेविका/सहायिका और सिवान जिले में सेविका के पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे गए हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार 8वीं, 10वीं पास होनी चाहिए। पूरी जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

आयु सीमा : बता दें की आंगनबाड़ी के इन पदों पर आवेदन करने वाले आवेदक को उम्र 18 से 40 साल के बिच होनी चाहिए।

आवेदन की तिथि : आवेदन प्राप्ति की तिथि मधेपुरा में 18 जून से 28 जून तक, जबकि सिवान में 22 जून से 6 जुलाई तक हैं।

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार आंगनबाड़ी के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक उम्मीदवार जिला की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और फटाफट आवेदन करें।

मधेपुरा जिला की वेबसाइट : https://madhepura.nic.in/

सिवान जिला की वेबसाइट : https://siwan.nic.in/

0 comments:

Post a Comment