खबर के अनुसार भूकंप के इस झटके से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं हैं। हालांकि लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ हैं। बता दें की बुधवार को ही दक्षिण-पूर्वी अफगानिस्तान में भूकंप के झटके से तबाही मच गई हैं और हजार से ज्यादा लोगों ने जान गवाई हैं।
ऐसे में बिहार में आई भूकंप के झटके से लोग डरे सहमे हुए हैं। मौसम वैज्ञानिक राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया हैं की बिहार के अररिया में भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई हैं। जबकि बिहार के पूर्णिया में इसकी तीव्रता अररिया से कम थी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अफगानिस्तान में जो भूकंप के झटके आये थें उसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 थी। जिसके कारण एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई हैं। वहीं अफगानिस्तान में भूकंप से 1500 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं।

0 comments:
Post a Comment