खबर के अनुसार इस शैक्षणिक सत्र में 6 से 9वीं कक्षाओं के बीच छात्र-छात्राओं को दाखिला दिया जायेगा। दिल्ली का ये पहला स्पोर्ट्स स्कूल दिल्ली खेल विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित किया जाएगा। यहां खेल से संबंधित सभी प्रकार की व्यवस्था उपलब्ध होगी।
बता दें की दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल में प्रवेश पाने के इच्छुक सभी छात्रों को टैलेंट स्काउटिंग की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसको लेकर दिल्ली खेल यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर पूरी जानकारी दी गई हैं। आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन : अगर आप दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल में दाखिला चाहते हैं तो आप दिल्ली खेल यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट www.dsu.ac.in/registration पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं।
आवेदन करने की तिथि : 22 जून से 5 जुलाई 2022 तक।

0 comments:
Post a Comment