खबर के अनुसार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के सभी सरकारी आईटीआई कॉलेजों में 2800 सीटों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया हैं। हालांकि ये संख्या एक साथ नहीं बढ़ाई जाएगी बल्कि चरणवार तरह से संख्या में बढ़ोत्तरी किया जायेगा।
बता दें की पहले चरण में सीट बढ़ाने की शुरुआत 14 आईटीआई कॉलेजों से हो रही है। जिसके तहत एक हजार 50 सीटें इसी सत्र से बढ़ जाएंगी। इसके बाद राज्य के अन्य आईटीआई कॉलेजों में भी सीटों की संख्या में वृद्धि किया जायेगा।
मिली जानकारी के अनुसार 149 सरकारी आईटीआई कॉलेजों में अधिकतम विषयों की पढ़ाई शुरू करने का भी निर्णय लिया है। ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्र पढ़ाई कर सकें। अब राज्य के सरकारी आईटीआई कॉलेजों में सभी विषय की पढ़ाई कराने की तैयारी की जा रही हैं।

0 comments:
Post a Comment