मौसम विभाग के अनुसार आज रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, दिनीनगर, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, कोडरमा आदि जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ भारी बारिश हो सकती हैं और लोगों को वज्रपात का भी सामना करना पड़ सकता हैं।
आपको बता दें की झारखंड में आज से एकबार फिर मानसून का सिस्टम एक्टिव होता दिखाई दे रहा हैं। जिसके कारण राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना नजर आ रही हैं। मौसम विभाग केंद्र से इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मानसून अभी हिमालय पर्वत की तलहटी पर केंद्रित हैं। जिसके कारण झारखण्ड के कुछ जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं चार और पांच अगस्त को भी राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment