बिहार : सितंबर महीने में होगी सातवें चरण की शिक्षक बहाली

पटना न्यूज : बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में सातवें चरण की शिक्षक बहाली सितंबर महीने में होगी। इसकी जानकारी बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने दी हैं।

शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है की सातवें चरण की टीचर बहाली सितंबर महीने के अंत तक शुरू कर दी जाएगी। छठे चरण की शिक्षक बहाली प्रक्रिया को अगस्त महीने के अंत कर पूरा कर लिया जायेगा। इसके बाद सातवें चरण की बहाली शुरू होगी।

आपको बता दें की बिहार में अभी छठे चरण की शिक्षक बहाली प्रक्रिया चल रही हैं। इस बहाली प्रक्रिया में कई पद खाली रह गए हैं। इन खाली पड़े को सातवें चरण की भर्ती प्रक्रिया के तहत भरा जायेगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं।

शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया की सातवें चरण की बहाली के लिए नए मापदंड तैयार किए जा रहे हैं। जल्द ही इस सन्दर्भ में अधिसूचना जारी की जाएगी और सातवें चरण की बहाली प्रक्रिया सितंबर महीने के अंत तक शुरू कर दी जाएगी।

0 comments:

Post a Comment