खबर के अनुसार सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सभी बच्चों की पोशाक, जूते-मोजे और कॉपी-किताब आदि सामग्री के लिए 12-12 सौ रुपये खाते में भेज दिये हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी किया गया हैं।
आपको बता दें की योगी सरकार ने एक करोड़ 91 लाख छात्र-छात्राओं को स्कूल की पोशाक, स्वेटर, स्कूल बैग, जूते-मोजे और स्टेशनरी खरीदने के लिए उनके अभिभावकों के बैंक खाते में 1200 रुपए की राशि भेजी हैं। अभिभावक अपने बैंक अकाउंट को चेक कर लें।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बेसिक स्कूलों के सभी प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और शिक्षा मित्रों से अनुरोध करते हुए कहा है कि वे यह प्रयास करें कि उन सभी बच्चों को यूनिफॉर्म समय पर प्राप्त हो जाए। साथ ही साथ कॉपी-किताब आदि सामग्री भी उन्हें उपलब्ध हो।

0 comments:
Post a Comment