भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन समेत सभी जिलों में 2557 पदों पर भर्तियां

न्यूज डेस्क: मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन समेत सभी जिलों में 2557 पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। इसके लिए मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किये हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें।

पदों का विवरण : जारी नोटिफिकेशन के अनुसार मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) ने ग्रुप-3 के 2557 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन आमंत्रित किये हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सब इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन समेत कई पदों पर भर्ती होगी।

आवेदन की तिथि : आपको बता दें की इन पदों पर भर्ती को लेकर 1 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया हैं जो 21 अगस्त तक चलेगा। इस अवधि में आप आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

आवेदन शुल्क : अनारक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए और आरक्षित वर्ग के लिए 450 रुपए निर्धारित किया गया हैं।

चयन प्रक्रिया : मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम के माध्यम से होगा। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) की वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें।

आवेदन के लिए वेबसाइट : https://peb.mponline.gov.in/Portal/Examinations/Vyapam/examsList.aspx

एग्जाम का स्थान : भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, रीवा, सागर, सतना, खंडवा, सीधी, नीमच, रत्लाम, मंदसौर।

0 comments:

Post a Comment